रोहतक जिला, हरियाणा का एक प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र है। प्राचीन कुरु साम्राज्य का हिस्सा रहा है, महाभारत में पाण्डवों से जुड़ा है। साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता यहाँ से हैं। हरियाणवी लोक नृत्य जैसे घूमर, फाग और रागिनी संगीत यहाँ लोकप्रिय हैं।
HSSC CET की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े:
राज्य में स्थिति | राज्य के मध्य में है |
स्थापना वर्ष | 1 नवम्बर 1966 |
जिले का मुख्यालय | रोहतक शहर में |
जिले का क्षेत्रफल | 1745 वर्ग किलोमीटर |
जिले के मंडल | 1 - रोहतक (राज्य का सबसे बड़ा मंडल) |
जिले की तहसील | 4 – रोहतक, महम, सांपला, कलानौर & लाखनमाजरा (उपतहसील) |
जिले में खण्ड | 5 – रोहतक, महम, सांपला, कलानौर, लाखनमाजरा (कुल गाँव - 147) |
विधानसभा सीट | रोहतक, महम, किलोई सांपला, कलानौर (आरक्षित) |
जिले की जनसँख्या | 10,61,204 (2011 के आंकड़ो के अनुसार) |
जिले की साक्षरता दर | 80।4% (2011 के आंकड़ो के अनुसार) |
जिले का लिंगानुपात | 867/1000 (2011 के आंकड़ो के अनुसार) |
जिले का जनसँख्या घनत्व | 608 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर |
नाम, उपनाम और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:
- हरियाणा की राजनीतिक राजधानी, प्राचीन कथाओं के अनुसार राजा रोहतास द्वारा इस शहर को बसाये जाने के कारण रोहितास नगरी कहा गया।
- MDU, IIM, BMU, UHSR आदि के कारण इसे एजुकेशन हब कहते है।
- योद्धेय गणराज्य की राजधानी भी रोहतक को कहा गया है।
- महाभारत के नकुल दिग्विज्यम में भी रोहतक का वर्णन है।
- 8 नवम्बर 1927 के साइमन कमीशन के विरोध में रोहतक में 1929 में मोतीलाल नेहरु की आतिथ्य में एक सभा आयोजित हुई थी।
- हरियाणा की सीमा निर्धारण के लिए भारतीय सीमा आयोग अप्रैल 1955 में सर्वप्रथम रोहतक में ही आया था।
- 1857 की क्रांति की शुरुवात रोहतक से मुसलमान रांघड़ो ने की थी।
- रोहतक में तुर्राबाज खां की अध्यक्षता में कांग्रेस की एक बैठक अक्टूबर 1886 में आयोजित हुई थी।
प्रसिद्ध व्यक्ति / खिलाडी / कलाकार:
- चौधरी छोटूराम: वर्तमान झज्जर जिले के गढ़ी सांपला गाँव में सुखीराम के घर में राम रिछपाल के नाम से इनका जन्म 24 नवंबर 1881 को हुआ। एवम् इनकी मृत्यु 9 जनवरी 1945 को हुई। इनको दीनबंदु, राहबर ए आजम, और किसानो के मसीहा के उपनाम दिए गए।
- गरीबों के हित में काम करने की उपलब्धि के लिए, उन्हें 1937 में 'नाइट' की उपाधि दी गई
- क्रिश्चिेयन मिशन स्कूल के छात्रावास प्रभारी के विरुद्ध इनके जीवन की पहली विरोधात्मक हड़ताल थी जिस कारण इन्हें जनरल रोबर्ट' कहा जाने लगा
- 1911 में इन्होंने आगरा कॉलेज से लॉ की डिग्री प्राप्त की
- 1912 में चौधरी लालचंद के साथ वकालत आरम्भ की और जाट सभा का गठन किया
- 1915 में इन्होने 'जाट गजट' नामक क्रांतिकारी अखबार शुरू किया जो हरियाणा का सबसे पुराना अखबार है एवम् आज भी छपता है
- 1916 में ये कांग्रेस में शामिल हुए और 1917 से 1920 तक रोहतक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।
- गांधी जी के असहयोग आंदोलन से सहमत नहीं होने के कारण अगस्त 1920 में चौ। छोटूराम ने कांग्रेस छोड़ दी
- इनके नेतृत्व में 1934 में राजस्थान के सीकर में किराया कानून के विरोध में एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें जनेऊ और देसी घी दान किया गया
- चौ। छोटूराम व इसके साथियों ने सर फ़जले हुसैन के साथ गठबंधन करके सिकंदर हयात खान के साथ मिलकर यूनियनिस्ट पार्टी का गठन किया
- सर छोटूराम ने ही भाखड़ा बांध बनाने के लिए बिलासपुर के राजा के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए
- सर छोटूराम ने साहूकार पंजीकरण एक्ट - (1934), गिरवी जमीनों की मुफ्त वापसी एक्ट – 1938, कृषि उत्पाद मंडी अधिनियम – 1938, व्यवसाय श्रमिक अधिनियम – 1940, कर्जा माफी अधिनियम – 1934 आदि को लागू करने व मोर के शिकार पर पाबंदी करने में भी अहम योगदान दिया था।
- साक्षी मालिक: 3 सितम्बर 1992 को मोखरा गाँव सुखबीर / सुदेश मलिक के घर में जन्मी। 2 अप्रैल 2017 को सत्यव्रत कादयान से शादी की। अंतर्राष्ट्रीय स्टार की कुश्ती खिलाडी है जिन्होंने अनेक प्रतियोगिताओ में देश का मान बढाया।
- ओलिंपिक - 2016 रिओ डी जेनेरियो में 58KG भारवर्ग में कांस्य पदक
- कॉमनवेल्थ खेल - 2022 बर्मिंघम में 62KG भारवर्ग में स्वर्ण पदक, 2014 ग्लासगो में 58KG भारवर्ग में सिल्वर पदक, 2018 गोल्डकोस्ट में 62KG भारवर्ग में कांस्य पदक
- एशियन चैंपियनशिप - 2017 नई दिल्ली में 60KG भारवर्ग में सिल्वर पदक, 2015 दोहा में 60KG भारवर्ग में कांस्य पदक, 2018 बिश्केक में 62KG भारवर्ग में कांस्य पदक, 2019 जिआन चीन में 62KG भारवर्ग में कांस्य पदक
- कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप - 2017 जोहंसबर्ग में 62KG भारवर्ग में स्वर्ण पदक, 2013 जोहंसबर्ग में 63KG भारवर्ग में कांस्य पदक
- वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप - 2010 बुडापेस्ट में 59KG भारवर्ग में कांस्य पदक
- एशियन जूनियर चैंपियनशिप - 2012 अलमाटी में 63KG भारवर्ग में स्वर्ण पदक, 2009 मनिला में 59KG भारवर्ग में सिल्वर पदक
- कुश्ती कोच - ईश्वर दहिया (2004-2009) व 2009 के बाद मंदीप सिंह.
- रणबीर सिंह हुड्डा: 26 नवम्बर 1914 को रोहतक के संघी गाँव में जन्मे। 1930 में गांधी आर्मी में शामिल हुए, 1941 में प्रथम बार सत्याग्रह आन्दोलन के दौरान जेल गए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जुलाई 1947 में इनको भारत की संविधान सभा में भेजा गया।
- ये 1952–1962 रोहतक लोकसभा से सांसद रहे, 1968–1972 किलोई से विधायक रहे, 1972 – 1978 हरियाणा से राज्यसभा सांसद रहे।
- इन्होने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 7 अलग-अलग सदनों का सदस्य होने का रिकार्ड बनाया जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया हुआ है।
- Making of our Constitution: Speeches of Ch। Ranbir Singh नामक किताब भूपिंदर सिंह हूडा द्वारा 2009 में लांच की गयी जिसे MDU द्वारा पब्लिश किया गया था।
- 1 फरवरी 2011 को भारत सरकार ने उनकी स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
- रणबीर सिंह हुड्डा भारत कृषक समाज और अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासंघ के संस्थापक महासचिव थे। इन्हें भाखड़ा नांगल विद्युत परियोजना के निर्माण में अहम योगदान के लिए भी याद किया जाता है।
- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा: 2005 से 2014 तक किलोई विधानसभा सीट से हरियाणा के CM रहे। वह 2002 से 2004, 2019 से 2024 तक हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। अक्टूबर 2009 में जब दूसरा कार्यकाल शुरू किया, तो 1972 के बाद यह पहली बार था जब हरियाणा के मतदाताओं ने सत्तारूढ़ पार्टी को सत्ता में वापस लौटाया।
- हुड्डा ऑल इंडिया यंग फार्मर्स एसोसिएशन, हरियाणा के अध्यक्ष हैं।
- वे मार्केट कमेटी, रोहतक के पूर्व सदस्य रह चुके हैं।
- वे 1989 से 1992 तक बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक रहे, और 1991 से फार्मर्स पार्लियामेंट्री फोरम के सचिव हैं।
- वे ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स सक्सेसर्स ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
- वे नेशनल फेडरेशन रेलवे पोर्टर्स, वेंडर्स और बियरर्स के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
- इनको खादी और ग्रामोद्योग आयोग कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना गया, व नेशनल खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी महासंघ के संरक्षक भी हैं।
- रणदीप हुड्डा: इनका जन्म 20 अगस्त 1976 को रोहतक, हरियाणा में हुआ था, ऑस्ट्रेलिया से मानव संसाधन प्रबंधन में MBA किया है।
- उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू 2001 में फिल्म "मॉनसून वेडिंग" से किया।
- उनकी प्रमुख फिल्मों में हाईवे, सरबजीत, रंग रसिया, सुल्तान, और एक्सट्रैक्शन शामिल हैं।
- उन्हें पहचान फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010) से मिली।
- उन्होंने वेब सीरीज़ CAT (2022, Netflix) से ओटीटी पर डेब्यू किया।
- रणदीप ने हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन (2020) में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ काम किया।
- सरबजीत (2016) में उन्होंने सरबजीत सिंह की प्रभावशाली भूमिका निभाई।
- वे एक पेशेवर घुड़सवार और राष्ट्रीय स्तर के शो जम्पर हैं।
- उन्हें स्टारडस्ट बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
- मनोज कुमार:
- सुभाष घई:
- अशोक घई:
- अमित पंघाल: अमित पंघाल का जन्म 16 अक्टूबर 1995 को हरियाणा के रोहतक ज़िले के मयना गाँव में हुआ था। उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में बॉक्सिंग शुरू की, उनके बड़े भाई अजय पंघाल ने उन्हें प्रेरित किया।
- उन्होंने 2017 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (ताशकंद) में लाइट फ्लाईवेट वर्ग में कांस्य पदक जीता।
- 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने रजत पदक और 2018 एशियन गेम्स (जकार्ता) में स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने 2018 और 2019 में बुल्गारिया के स्ट्रैंड्जा कप में लगातार स्वर्ण पदक जीते।
- अमित पंघाल 2019 AIBA वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज़ बने।
- उन्होंने 2019 एशियन चैंपियनशिप (बैंकॉक) में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए 52 किग्रा वर्ग में विश्व नंबर 1 रैंकिंग के साथ क्वालिफाई किया था।
- उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स (बर्मिंघम) में फ्लाईवेट वर्ग (51 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता।
- उन्हें विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से 2020 में सम्मानित किया गया।
- वे भारतीय सेना में सुबेदार (Junior Commissioned Officer - JCO) के पद पर कार्यरत हैं।
- उन्होंने फरवरी 2025 में "Critical Sports and Entertainment" के साथ अनुबंध कर पेशेवर बॉक्सिंग करियर शुरू किया।
पर्यटन स्थल एवं परियोजनाएं:
- चौबीसी चबूतरा: यह चबूतरा महम में स्थित है और 24 गांवों का खाप मुख्यालय है जिसमे मुख्यतः मलिक, दलाल, राठी, बूरा गोत्रीय जाटों के गाँव शामिल हैं। दशकों से उपेक्षित पड़े इस ऐतिहासिक चबूतरे का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया गया है जिसके तहत यहाँ एक सेल्फी-पॉइंट स्थापित किया गया है और यहाँ एक पार्क भी विकसित किया जा रहा है।
- महम की बावड़ी
- गौ कर्ण का तलब
- जिला स्तरीय युद्ध स्मारक
- राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक
- तिलियार झील
- खोख्राकोट
- मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स
मंदिर, मेले व अन्य सांस्कृतिक विरासत:
- लाल मस्जिद
- दीनी मस्जिद
- शीशे वाली मस्जिद
- गुरुद्वारा लाखन माजरा
- गुरुद्वारा बंगला साहिब
- गुरुद्वारा मंजी साहिब
- बाबा मस्तनाथ का मेला
- बाबा जमनादास का मेला
- शिवरात्रि का मेला
- जन्माष्टमी का मेला
विश्वविद्यालय / शिक्षा / खेल अकादमी:
- महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय
- भारतीय प्रबंधन संस्थान
- पंडित बी डी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय
- बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय
- राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी
खनिज संसाधन एवम् कृषि:
- सबसे ज्यादा ज्वार रोहतक में होती है।
- यहाँ चूना पाया जाता है।
परीक्षा उपयोगी विविध तथ्य:
- वर्ष 2018 में किरावड गाँव में हड़प्पा सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए है।
- 8 मई 1976 हो हरियाणा का पहला आकाशवाणी केंद्र रोहतक में खोला गया था।
- MDU कैंपस में वर्ष 2018 में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम का निर्माण किया गया था।
- गढ़ी सांपला गाँव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 64 फीट की प्रतिमा का अनावरण 9 अक्टूबर 2018 को किया गया।
- गढ़ी सांपला गाँव का नाम छोटूराम नगर कर दिया गया है।
- महम को पुराने समय में महस्थ के नाम से जाना जाता था।
- अस्थल बोहर से बलराम जी मूर्ती अवशेष प्राप्त हुई है।
- रोहतक के ब्राह्मनवास से महात्मा बुद्ध की मूर्ति अवशेष प्राप्त हुई है।
रोहतक जिले से सम्बंधित और अधिक सामान्य जानकारियाँ जल्दी ही इस पेज पर जोड़ी जायेंगी। पेज पर विजिट करते रहें और अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करे।
Tags:
Haryana Static GK