गुरुग्राम, हरियाणा का एक प्रमुख शहर, अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और तकनीकी उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध है। इसे विभिन्न उपनामों और विशेषताओं से जाना जाता है। इस पेज पर गुरुग्राम से संबंधित सभी GK तथ्यों को व्यवस्थित रूप से सूचीबद्ध किया गया है।
HSSC CET की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े:
राज्य में स्थिति |
राज्य के दक्षिण पूर्व दिशा में |
स्थापना वर्ष | 1 नवम्बर 1966 |
जिले का मुख्यालय | गुरुग्राम में |
जिले का क्षेत्रफल | 1258 वर्ग किलोमीटर |
जिले के मंडल | 1 - गुरुग्राम, उपमंडल - 4 |
जिले की तहसील | 5 - पटौदी, मानेसर, फर्रुखनगर, सोहना, गुरुग्राम |
जिले में खण्ड | 4 - गुरुग्राम, पटौदी, सोहना, फर्रुखनगर एवम् कुल 193 गाँव |
विधानसभा आरक्षित सीट | पटौदी |
जिले की जनसँख्या | 15,14,432 (2011 के आंकड़ो के अनुसार) |
जिले की साक्षरता दर | 84.4% (राज्य में सर्वाधिक) |
जिले का लिंगानुपात | 853/1000 (2011 के आंकड़ो के अनुसार, राज्य में सबसे कम) |
जिले का जनसँख्या घनत्व | 1204 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर |
उपनाम और पहचान:
- गुरुग्राम को 'सपनों की नगरी', 'मनोरंजन हब', 'साइबर सिटी', 'मिलेनियम सिटी', 'मेडिसिटी', 'इलेक्ट्रॉनिक सिटी', 'उत्तर भारत का कॉल सेंटर कैपिटल', 'मॉल सिटी', और 'उद्योग विहार' जैसे नामों से जाना जाता है।
- यह तकनीकी, मनोरंजन और औद्योगिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है।
नाम परिवर्तन और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:
- 12 अप्रैल 2016 को CM मनोहर लाल खट्टर द्वारा गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने की घोषणा की गयी (27 सितम्बर 2016 को आधिकारिक घोषणा की गयी)।
- पौराणिक कथाओं के अनुसार, पांडवों के ज्येष्ठ पुत्र युधिष्ठिर ने इसे अपने गुरु द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा के रूप में भेंट किया था।
- इसका पुराना नाम 'गुड़गांव मसानी' था, जो चेचक की देवी शीतला माता (माता मसानी) के नाम पर रखा गया। द्रोणाचार्य की पत्नी का नाम भी शीतला माता माना जाता है।
- 1857 की क्रांति: गुरुग्राम में 1857 की क्रांति में पटौदी से अकबर अली और फरुखनगर से अहमद अली ने नेतृत्व किया। उस समय गुरुग्राम में तीन रियासतें और 11 परगने थे।
- मुग़ल काल में गुरुग्राम झाडसा परगना का हिस्सा था। झारसा परगना 1776-77 में बेगम समरू के अधीन था जो 1836 में उनकी मृत्यु के बाद ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया और झारसा में एक सिविल लाइन की स्थापना की गयी।
ऐतिहासिक स्थल और स्मारक:
- अलीवर्दी मस्जिद: अलाउद्दीन खिलजी द्वारा निर्मित।
- गोपाल गिरी का किला: बलबन द्वारा बनवाया गया।
- सोहना का किला: 18वीं शताब्दी में भरतपुर के राजा जवाहर सिंह द्वारा निर्मित।
- पटौदी महल: 1935 में नवाब इब्राहिम अली खान के वास्तुकार रेंज द्वारा डिज़ाइन किया गया, जिसे 'व्हाइट पैलेस' भी कहा जाता है। यह नवाब मंसूर अली खान से भी संबंधित है और वर्तमान में नीमराना समूह द्वारा हेरिटेज होटल के रूप में संचालित है।
- शीश महल: फरुखनगर में फौजदार खान द्वारा बनवाया गया, जो लाल किले की प्रतिकृति माना जाता है।
- बेगम समरू पैलेस: बादशाहपुर और झाडसा के बीच में बनाया गया था जो अब अतिक्रमण आदि से विलुप्त हो चुका है।
- बादशाहपुर का किला: बहादुर शाह जफ़र की एक पत्नी के लिए बनाया गया था जो अब खंडहर हो चूका है।
- धूमसपुर बावली: बादशाहपुर के पास धूमसपुर गाँव में जेल रोड पर स्थित है जो अब जिला परिषद् द्वारा संरक्षित है।
- चर्च ऑफ द एपिफेनी और "कमान सेराई" (कमांड सेराई) का निर्माण अंग्रेजों द्वारा 1925 में सिविल लाइंस के अंदर करवाया गया था।
शीतला माता मंदिर:
- 1650 ईस्वी में राजा जोहर सिंह द्वारा राजस्थानी वास्तुकला में निर्मित, यह मंदिर शीतला माता को समर्पित है।
- 1991 में हरियाणा सरकार ने माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड का गठन किया, जिसमें 11 सदस्य हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष और गुरुग्राम के उपायुक्त इसके मुख्य प्रशासक होते हैं।
प्रशासनिक इतिहास और विकास:
- 1857 के दौरान गुरुग्राम जिले का पहला डिप्टी कमिश्नर केवंडिस को नियुक्त किया गया, जिन्हें 'घमंडी साहब' भी कहा जाता था।
- 2008 में गुरुग्राम नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा मिला।
- देश का पहला पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम गुरुग्राम में लागू हुआ, जिसमें 6 पुलिस आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी कार्यरत हैं।
- 30 जनवरी 2008 को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की स्थापना हुई।
- 2 फरवरी 2018 को मानेसर को दूसरा पुलिस जिला घोषित किया गया (पहला पुलिस जिला हंसी था)।
- 22 दिसंबर 2013 को 'राहगीर' योजना शुरू हुई।
- अगस्त 2017 में गुरुग्राम महानगरीय प्राधिकरण बोर्ड की स्थापना की गई।
- हरियाणा सरकार गुरुग्राम को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कार्यरत है।
औद्योगिक और तकनीकी विकास:
- मानेसर में 500 एकड़ में चौधरी देवीलाल आदर्श औद्योगिक नगरी स्थापित है।
- केंद्र सरकार ने मानेसर में ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए अनुसंधान और विकास संस्थान स्थापित किया।
- मानेसर को 'ऑटो हब' के नाम से जाना जाता है।
- प्रमुख पार्क: हाईटेक टेक्नोलॉजी पार्क, बायोटेक पार्क, आईटी पार्क, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, रत्न आभूषण पार्क (गढ़ी हरसरू में), और बायोटेक टेक्नोलॉजी पार्क।
- प्रमुख उद्योग: मारुति सुजुकी (फरवरी 1981 में स्थापित, पहली कार 14 दिसंबर 1983 को बेची गई), ओरिएंट कंपनी, गैस, सॉफ्टवेयर, नमक, और औषधि उद्योग।
- डीएलएफ का मुख्यालय गुरुग्राम में स्थित है।
- गुरुग्राम देश में सॉफ्टवेयर निर्यात में तीसरे स्थान पर है (पहला चेन्नई, दूसरा बेंगलुरु)।
- लेजर वैली और डीएलएफ साइबर सिटी गुरुग्राम की प्रमुख तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्र हैं।
- 1997 में गुड़गांव में अपनी इकाई स्थापित करने वाला पहला मुख्य अमेरिकी ब्रांड जनरल इलेक्ट्रिक था।
- गुड़गांव बिजनेस पार्क में स्थित सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर द्वारा डिज़ाइन किया गया "सॉफ्टवेयर पोर्टफोलियो" नासा के वाहनों को डिजिटल रूप से डिज़ाइन, सिम्युलेट और असेंबल करने के लिए इस्तेमाल किया गया।
प्राकृतिक और पर्यावरणीय विशेषताएँ:
- सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान: 143 हेक्टेयर में फैला, 1972 में बंसी लाल के समय डॉ. सलीम अली द्वारा जल पक्षियों के लिए आरक्षित घोषित। 1991 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला। यह साइबेरियन सारस के लिए और 'सलीम अली पक्षी विहार' के नाम से प्रसिद्ध है। मौसमी परिवर्तनों के कारण विदेशी पक्षियों की लगभग 370 प्रजातियाँ सुल्तानपुर में प्रवास करती हैं।
- 1970 में पक्षी अभयारण्य के रूप में यह पीटर माइकल जैक्सन द्वारा खोजा गया था।
- 25 मई 2021 को इसे रामसर वेटलैंड में शामिल किया गया था।
- पृथ्वी राज चौहान के वंशज सुल्तान सिंह चौहान के नाम से सुल्तानपुर का नाम पड़ा था।
- 19वीं शताब्दी तक धुन्धोटी के नाम से प्रसिद्ध सुल्तानपुर के आस पास का क्षेत्र नमक उत्पादन का मुख्य केंद्र था
- सोहना का गर्म पानी का चश्मा: गंधक की अधिकता के कारण चर्म रोगों के उपचार में उपयोगी।
- दमदमा झील: हरियाणा की सबसे बड़ी झील, लगभग 3000 एकड़ में फैली। सोहना से 8 KM दूरी पर स्थित है।
- खलीलपुर झील: गुरुग्राम के खलीलपुर में स्थित।
- राष्ट्रीय उद्यान बोर्ड गुरुग्राम में स्थित है।
- अरावली जैव विविधता पार्क: गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 392 एकड़ में फैला हुआ है। 5 जून 2010 को इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया था। 2022 में, पार्क को भारत का पहला OECM स्थल घोषित किया गया।
- विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 के अनुसार, गुरुग्राम भारत के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से एक था।
- अब तक का सबसे अधिक तापमान 10 मई 1966 को 49.0 °C (120.2 °F) और अब तक का सबसे कम तापमान 5 दिसंबर 1966 को -0.4 °C (31.3 °F) दर्ज किया गया था।
शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान:
- सैनिक विश्वविद्यालय: 2010 में भीलवाड़ा गांव में शुरू, 23 अप्रैल 2013 को उद्घाटन, रक्षा मंत्रालय के सहयोग से स्थापित।
- आईटीएम विश्वविद्यालय (1996), अमेठी विश्वविद्यालय (2010), जीडी गोयंका विश्वविद्यालय (2013)।
- राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र (1997, मानेसर)।
- देश का पहला रक्षा विश्वविद्यालय बिनोला में स्थापित।
- हरि मंदिर संस्कृत विश्वविद्यालय गुरुग्राम में स्थित।
- राष्ट्रीय सौर संस्थान, राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा पार्क, और अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा का मुख्यालय यहाँ है।
- हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान भी गुरुग्राम में स्थित है।
सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन:
- प्रमुख मेले: शीतला माता मेला, बुद्ध माता मेला, महादेव मेला, भगत पूरणमल मेला, बूढ़ी तीज मेला।
- किंगडम ऑफ ड्रीम्स: गुरुग्राम के सेक्टर-29 में 29 जनवरी, 2010 को तत्कालीन CM हुड्डा द्वारा उद्घाटन किया गया था। किंगडम ऑफ ड्रीम्स भारत का पहला लाइव मनोरंजन थिएटर स्थल है, जिसमें देश का सबसे बड़ा तितली पार्क भी शामिल है।
- इसमें ओपेरा थिएटर एक अनूठा सांस्कृतिक केंद्र है जिसमें पेरिस, अमेरिका और इंग्लैंड समेत यूरोपीय देशों की झलकियाँ देखने को मिलती है।
- यहाँ एक सांस्कृतिक गली है जहाँ भारत के विभिन्न राज्यों की विभिन्न परंपराओं, खान-पान और पहनावे की झलक मिलती है।
- 10 नवंबर 2013 को हरियाणा का पहला खाद्य बैंक गुरुग्राम में शुरू हुआ।
- 1925 में 'ज्योतिष मार्तंड' समाचार पत्र का प्रकाशन गुरुग्राम से शुरू हुआ।
- मूर्ख-बधिरों के लिए देश की पहली डिजिटल साइन लैंग्वेज लैब गुरुग्राम में स्थापित।
- पुरानी कारों से संबंधित विंटेज रैली भी गुरुग्राम से जुड़ी है।
आर्थिक और सामाजिक उपलब्धियाँ:
- गुरुग्राम की जनसंख्या वृद्धि दर और साक्षरता दर हरियाणा में सर्वाधिक है।
- हरियाणा में पहली मेट्रो ट्रेन 2010 में गुरुग्राम में शुरू हुई। 14 November 2013 को हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो शुरू की गयी जिसक सञ्चालन DMRC द्वारा किया गया है
- प्रति व्यक्ति आय में गुरुग्राम देश में तीसरे स्थान पर है (पहला चंडीगढ़, दूसरा मुंबई)।
- हरियाणा में सर्वाधिक राजस्व गुरुग्राम से प्राप्त होता है।
- मेदांता हॉस्पिटल के कारण गुरुग्राम को 'मेडिसिटी' कहा जाता है, जहाँ विश्व प्रसिद्ध हृदय सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान कार्यरत हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की सर्जरी भी की थी।
- मतदान जागरूकता के लिए देश का पहला वाटर पार्क गुरुग्राम में शुरू किया गया।
- मिशन टीबी फ्री हरियाणा की शुरुआत मनोहर लाल खट्टर ने की, जिसका ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन को बनाया गया, और मेदांता हॉस्पिटल इसका सहयोगी रहा।
- गुरुग्राम से संबंधित अजीत बजाज और उनकी पुत्री दिया बजाज ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।
- अभिनेता राजकुमार राव का संबंध गुरुग्राम से है।
- गुरुग्राम में 26 से ज्यादा शौपिंग माल है।
खेल और बुनियादी ढांचा:
- नेहरू स्टेडियम और ताऊ देवीलाल स्टेडियम (सेक्टर 38 में) गुरुग्राम में स्थित हैं।
- गुड़गांव जिले में नौ गोल्फ कोर्स हैं और इसे "भारत के गोल्फिंग देश का दिल" कहा जाता है।
- गुरुग्राम नहर, जो ओखला (दिल्ली) से यमुना नदी पर बांध बनाकर निकाली गई, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सिंचाई करती है।
- हॉकी खिलाड़ी इफ्तार अली खान का संबंध पटौदी से है।
- घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी जोगिंदर राव भी गुरुग्राम से सम्बंधित है।
सुरक्षा और प्रशिक्षण:
- मानेसर में एनएसजी कमांडो प्रशिक्षण केंद्र 1984-85 में स्थापित हुआ।
- देश का पहला साइबर क्राइम ब्रांच थाना गुरुग्राम में खोला गया।
खनिज संसाधन:
- गुरुग्राम में कांच बालू, सिकंदरपुर में चीनी मिट्टी, और बदरपुर में कार्टर जैसे खनिज पाए जाते हैं।
गुरुग्राम जिले से सम्बंधित और अधिक सामान्य जानकारियाँ जल्दी ही इस पेज पर जोड़ी जायेंगी। पेज पर विजिट करते रहें और अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करे।
Tags:
Haryana Static GK